अक्षय कुमार की मां का निधन, मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में ली आखिरी सांस

By: Pinki Wed, 08 Sept 2021 09:52:55

अक्षय कुमार की मां का निधन, मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में ली आखिरी सांस

अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें उम्र से जुड़ी परेशानियों के चलते कुछ दिन पहले मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती किया गया था। अक्षय कुमार ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वे मेरी रीढ़ थीं। अक्षय ने कहा कि फैंस और शुभचिंतकों ने उनके लिए जो प्रार्थनाएं की, उसका मैं सम्मान करता हूं।

अरुणा भाटिया ने बेटे के जन्मदिन से एक दिन पहले आखिरी सांस ली। अक्षय कुमार का बर्थडे 9 सितंबर को आता है। अक्षय ने ट्वीट में लिखा- मेरी मां मेरी रीढ़ थीं। मैं आज अपने भीतर ऐसा दुख महसूस कर रहा हूं, जिसे मैं सह नहीं सकता हूं। मेरी मां अरुणा भाटिया शांति से आज सुबह इस दुनिया से विदा हो गईं। अब वे दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिल जाएंगी। ओम शांति।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com